मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियों के केंद्र में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘AA22XA6’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा प्रोजेक्ट के डिजिटल राइट्स Netflix ने करीब ₹600 करोड़ में खरीद लिए हैं। इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी OTT डील्स में से एक माना जा रहा है, जिसने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
अल्लू अर्जुन का स्टारडम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘पुष्पा: द राइज’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से उनके हर नए प्रोजेक्ट पर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की खास नजर बनी हुई है। अब ‘AA22XA6’ को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार ड्रामा और अल्लू अर्जुन का करिश्माई अंदाज देखने को मिलेगा।
इस ग्रैंड एक्शन एंटरटेनर का निर्देशन ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर अतली (जवान फेम) कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में हॉलीवुड लेवल का VFX इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके लिए टॉप इंटरनेशनल टेक्नीशियन्स भी जुड़े हुए हैं।
फिल्म की कास्टिंग भी बेहद दमदार बताई जा रही है। दीपिका पादुकोण पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी, जिससे फिल्म का पैन-इंडिया अपील और मजबूत हो गया है।
Netflix की यह डील सिर्फ एक बड़ा बिजनेस सौदा नहीं, बल्कि दर्शकों के बदलते रुझान का भी साफ संकेत है। मौजूदा दौर में OTT प्लेटफॉर्म्स बड़े बजट की फिल्मों को सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच बनाने पर जोर दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग और उनकी फिल्मों की इंटरनेशनल अपील को देखते हुए यह निवेश Netflix के लिए मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस डील से OTT और सिनेमा के रिश्तों को नया आयाम मिलेगा। जहां पहले डिजिटल राइट्स को सेकेंडरी इनकम माना जाता था, वहीं अब यह फिल्मों की कमाई और पहुंच का सबसे बड़ा जरिया बनते जा रहे हैं।
