CG ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे पर कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

रायपुर– छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे से पहले ही कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जल उठी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर आग की लपटें देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल कार कहां की है और आग लगने का कारण क्या रहा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सिमगा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।