नए साल पर आईएएस अधिकारियों को दिया बड़ा तोहफा, 1996 से 2022 बैच तक के 34 अफसरों को पदोन्नति, मुख्य सचिव ग्रेड से लेकर सीनियर टाइम स्केल तक प्रमोशन

नए साल के पहले दिन प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को हरियाणा सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 34 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति 1996 बैच से लेकर 2022 बैच तक के अधिकारियों को विभिन्न ग्रेड और पे मैट्रिक्स स्तरों में दी गई है।

मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नति

1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-17) में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद भी वे अपने वर्तमान पदभार और दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में चार अधिकारी

2001 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-15) में पदोन्नति दी गई है। इनमें विजय सिंह दहिया और अमनीत पी. कुमार शामिल हैं। वहीं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण विकास गुप्ता और पंकज यादव को परफार्मा प्रमोशन प्रदान किया गया है।

सुपर टाइम स्केल में पांच अफसर

2010 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-14) में पदोन्नत किया गया है। इनमें प्रभजोत सिंह, राजनारायण कौशिक, जितेंद्र कुमार और हेमा शर्मा शामिल हैं। केंद्र में प्रतिनियुक्ति के कारण डॉ. गरिमा मित्तल को परफार्मा प्रमोशन मिला है।

सिलेक्शन ग्रेड में आठ अधिकारियों को प्रमोशन

2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-13) में पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में पार्थ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप दहिया, संगीता तेतरवाल, मनदीप कौर, प्रतिमा चौधरी और वीरेंद्र कुमार दहिया शामिल हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते निशांत कुमार यादव को परफार्मा प्रमोशन दिया गया है।

जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में नौ अधिकारी

2017 बैच के नौ आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल-12) में पदोन्नत किया गया है। इनमें विश्राम कुमार मीणा, स्वप्निल रविंद्र पाटिल, साहिल गुप्ता, डॉ. वैशाली शर्मा, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, अमरदीप सिंह और सुशील कुमार शामिल हैं।

सीनियर टाइम स्केल में सात नए अधिकारी

2022 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-11) में पदोन्नति दी गई है। इनमें अंकित कुमार चैकसे, अंजली श्रोत्रिया, अर्पित सांगल, ज्योति, डॉ. राहुल, शाश्वत सांगवान और उत्सव आनंद शामिल हैं।