सूरजपुर जिले में 2026 के स्थानीय अवकाश घोषित, करमा, दुर्गापूजा और देवउठनी एकादशी पर रहेगी छुट्टी
नये साल की शुरुआत के साथ ही वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कर्मचारियों और आम नागरिकों को पिछले साल के बराबर ही अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानीय परंपराओं और प्राथमिकताओं के आधार पर स्थानीय अवकाश भी निर्धारित किए जा रहे हैं। इन स्थानीय अवकाशों की सूची जिलों के कलेक्टर द्वारा जारी की जा रही है।
इसी क्रम में सूरजपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाशों की सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार जिले में तीन प्रमुख पर्वों पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी सूची के अनुसार—
करमा पर्व के अवसर पर 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
दुर्गापूजा के दौरान महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को जिले में अवकाश रहेगा।
वहीं देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन द्वारा जारी इस सूची से जिले के शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और कर्मचारियों को अपने कार्य एवं आयोजनों की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय पर्वों को सम्मान देते हुए अवकाश घोषित किए जाने से आमजन में भी उत्साह देखा जा रहा है।
