गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। देर रात जारी आदेश में 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को जीपीएम जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मनोज कुमार खिलारी इससे पहले दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। प्रशासनिक अनुभव और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस खिलारी को जिले की कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि जीपीएम जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त था।
