कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

जिले में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनज़र छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है।

डीईओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों के संचालन को लेकर आगे की सूचना जारी की जाएगी।