BPSSC ने निकाली 64 पदों पर भर्ती, होम गार्ड से क्लर्क व हवलदार के लिए आवेदन शुरू

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस हवलदार एवं क्लर्क की सीधी भर्ती के बाद अब होम गार्ड विभाग से क्लर्क और हवलदार के 64 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 (From Bihar Home Guard) के तहत निकाली गई है।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में देश के सभी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण कर ली होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 24 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 50 वर्ष

शारीरिक मापदंड

  • अनारक्षित एवं पिछड़ा वर्ग (पुरुष)

    • न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी

    • सीना: 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष)

    • न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी

    • सीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)

  • सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी

    • न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी

BPSSC द्वारा जारी इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले आयोग की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।