केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिवसीय प्रवास पर, 8 से 11 जनवरी तक विकास कार्यों के उद्घाटन, शिलान्यास और बैठकों में लेंगे भाग

भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 जनवरी से 11 जनवरी तक चार दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी जिले में रहेंगे। इस दौरान वे मध्यप्रदेश के कोलारस, बदरवास, पिछोर और शिवपुरी शहर में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन, शिलान्यास, प्रशासनिक बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।