रायपुर प्रेस क्लब चुनाव: मोहन तिवारी बने नए अध्यक्ष, संगवारी पैनल की ऐतिहासिक जीत

रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव में इस बार संगवारी पैनल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों में मोहन तिवारी को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रफुल्ल ठाकुर को भारी मतों से पराजित किया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मोहन तिवारी को 250 से अधिक वोट मिले, जो उनकी मजबूत पकड़ और पत्रकारों के भरोसे को दर्शाता है।

संगवारी पैनल ने सिर्फ अध्यक्ष पद ही नहीं, बल्कि प्रेस क्लब के अन्य प्रमुख पदों पर भी कब्जा जमाया।
महासचिव पद पर गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यदु, जबकि संयुक्त सचिव पद पर निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव परिणामों के बाद संगवारी पैनल समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और पत्रकार हितैषी बनाने की दिशा में काम करेंगे।

प्रेस क्लब चुनाव में इस एकतरफा जीत को संगठनात्मक एकजुटता और मजबूत रणनीति का परिणाम माना जा रहा है।