स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी लोकप्रिय V सीरीज का अगला जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इस बार कंपनी लॉन्च स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करने जा रही है। स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo इस बार सिर्फ एक नहीं बल्कि दो स्मार्टफोन—Vivo V70 और नया Vivo V70 Elite लॉन्च करेगी। इसके अलावा, कंपनी बाद में Vivo V70 FE वेरिएंट भी पेश कर सकती है।
कैमरा सेगमेंट में बड़ा बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार, Vivo इस साल V70 और V70 Elite में Sony का बड़ा इमेज सेंसर इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। ये कैमरा सेंसर Zeiss लेंस के साथ मिलकर बेहतर लाइट सेंसिटिविटी और ज्यादा क्लियर फोटो क्वालिटी देने में सक्षम होंगे।
इसके साथ ही Vivo अपनी AI-आधारित इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड कर सकता है, जिससे कम रोशनी या मुश्किल लाइटिंग कंडीशन में भी बेहतर तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी।
हालांकि, कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। तुलना करें तो मौजूदा Vivo V60 में 50MP Sony IMX766 मेन कैमरा, 50MP Sony IMX882 3x टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया था।
परफॉर्मेंस में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड
परफॉर्मेंस के मामले में Vivo V70 Elite V सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें V-सीरीज का सबसे ताकतवर Qualcomm चिपसेट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 SoC मिलता था।
Vivo V70 के स्पेसिफिकेशन (लीक जानकारी)
पहले की अफवाहों के अनुसार, स्टैंडर्ड Vivo V70, चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसमें मिल सकते हैं—
-
6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले
-
120Hz रिफ्रेश रेट
-
Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC
-
16GB तक RAM
सॉफ्टवेयर में भी नया अपडेट
Vivo V70 और V70 Elite सीरीज के पहले स्मार्टफोन होंगे, जिनमें Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पहले से इंस्टॉल मिलेगा। यह यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी एक्सपीरियंस देगा।
भारत में लॉन्च और संभावित कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V70 सीरीज को भारत में फरवरी के मध्य लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, तीसरा मॉडल Vivo V70 FE इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
भारत में कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव है। संदर्भ के लिए, Vivo V60 को भारत में 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
क्या Vivo V70 सीरीज मचाएगी धमाल?
पावरफुल प्रोसेसर, अपग्रेडेड कैमरा टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ Vivo V70 सीरीज प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी हलचल मचा सकती है। अब सभी की नजरें इसके आधिकारिक लॉन्च पर टिकी हुई हैं।
