राज्य सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सभी पदस्थापन आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे। तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में सुचारु संचालन और विभागीय व्यवस्था को और मजबूत करना बताया गया है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी सूची में कई वरिष्ठ और कनिष्ठ IFS अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

