CG- पुलिस कर्मियों का बड़ी संख्या में तबादला, 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल

बलौदाबाजार, जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत जिले में कुल 76 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।


पदवार आंकड़ों की बात करें तो तबादला सूची में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक एवं 19 आरक्षक शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखा, पुलिस सहायता केंद्र तथा रिजर्व केंद्रों में नई पदस्थापना दी गई है।
बताया जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा लंबित मामलों के बेहतर निराकरण के उद्देश्य से किया गया है। तबादला आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।