बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 17 और 18 जनवरी को दो दिवसीय ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान रायगढ़ और कोरबा रूट की कुल 6 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इससे रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कोटमीसोनार–जयरामनगर सेक्शन के बीच ब्रिज मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें जहां पूरी तरह रद्द रहेंगी, वहीं अन्य ट्रेनें धीमी गति से चलाई जाएंगी।
17–18 जनवरी को रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेनें
68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (17–18 जनवरी)
68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (17–18 जनवरी)
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (18–19 जनवरी)
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (17–18 जनवरी)
68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (17–18 जनवरी)
68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर (17–18 जनवरी)
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें और स्टेशन या रेलवे हेल्पलाइन से अपडेट लेते रहें।
