छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है।
राज्य के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की गाड़ी का सड़क हादसा हो गया है।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में मंत्री टंकराम वर्मा पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय मंत्री टंकराम वर्मा डिप्टी सीएम विजय शर्मा की गाड़ी में सवार थे।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना बेमेतरा–सिमगा मार्ग के बीच हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल सभी जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
