योगेश यादव/बलौदाबाजार। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम डेराडीह स्थित जोक नदी के पावन तट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को शाम 5 बजे से मुक्ति धाम घाट, जोक नदी, ग्राम डेराडीह (विकासखंड कसडोल) में आयोजित होगा।
इस धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम में आदरणीया श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी, पूज्य दीदी माँ साध्वी प्रज्ञा भारती (निरमोही, अरवाडा चित्रकूट) एवं वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण किया जाएगा।
सरपंच कमला चंद्रभान साहू की विशेष भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत डेराडीह की सरपंच श्रीमती कमला चंद्रभान साहू की विशेष भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
ये जनप्रतिनिधि रहेंगे विशेष रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
मा. श्रीमती कमलेश जांगड़े (मिनिमम जांजगीर)
मा. श्रीमती कविता प्राण लहरे (विधायक, बिलाईगढ़)
मा. राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी (दुधाधारी मठ)
मा. विशेषर पटेल (अध्यक्ष, गौ सेवक)
मा. प्रकाश बंसल (बिल्लू) (समाज सेवक)
श्रीमती कमला चंद्रभान साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत डेराडीह)
की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
जनजागरण को समर्पित आयोजन
कार्यक्रम की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मा. श्रीमती सत्यभामा साहू एवं पूर्व जिला पंचायत समिति द्वारा दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य जल स्रोतों की पवित्रता, संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए जल बचाने का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम के आयोजक चन्द्रभान साहू, मित्रभान साहू एवं समस्त ग्रामवासी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस भव्य गंगा महाआरती में शामिल हों और पुण्य लाभ प्राप्त करें
