डेराडीह स्थित जोक नदी तट पर महागंगा आरती, कौशल्या विष्णुदेव साय जी ने की पूजा-अर्चना

योगेश यादव/ बलौदाबाजार- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम डेराडीह स्थित जोक नदी के पावन तट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम मुक्ति धाम घाट, जोक नदी, ग्राम डेराडीह (विकासखंड कसडोल) में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में आदरणीया श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी, पूज्य दीदी माँ साध्वी प्रज्ञा भारती (निरमोही, अरवाडा चित्रकूट) एवं वैदिक आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गंगा महाआरती के दौरान पूरे घाट परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जल संरक्षण को लेकर जनजागरण का संदेश दिया गया।

सरपंच और पंचगणों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर आदरणीया श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी ने इस भव्य आयोजन के लिए ग्राम पंचायत डेराडीह की सरपंच श्रीमती कमला चंद्रभान साहू एवं समस्त पंचगणों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को लेकर किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है और इससे समाज को सकारात्मक दिशा मिलेगी।

सरपंच कमला चंद्रभान साहू की रही अहम भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत डेराडीह की सरपंच श्रीमती कमला चंद्रभान साहू की विशेष और सक्रिय भूमिका रही। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया। उन्होंने जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए जल बचाने का संदेश दिया।

इन जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मा. श्रीमती कमलेश जांगड़े (मिनिमम जांजगीर), मा. राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी (दुधाधारी मठ), सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने जोक नदी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजक चन्द्रभान साहू, मित्रभान साहू एवं समस्त ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।