तहसीलदार की ताबड़तोड़ कार्यवाही , ग्राम पहंदा से महानदी नदी से अवैध रेत परिवहन करते चार ट्रेक्टर जब्त

विनोद केसरवानी/ जिला संवाददाता- समीपस्थ ग्राम पंचायत खपरीडीह के आश्रित ग्राम पहंदा में पंचायत के कुछ लोगों से मिलीभगत से महानदी का सीना चीर अवैध रेत एवं परिवहन लम्बे समय से खनन किया जा रहा था । और ग्रामीणों ने कार्यवाही करने की मांग किया गया था क्योंकि अवैध गतिविधि न केवल पर्यावरण को नुकसान के साथ राजस्व का भी क्षति हो रहा है ग्राम पंचायत खपरीडीह के आश्रित ग्राम पहंदा में संचालित अवैध रेत खनन के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। युवराज कुर्रे तहसीलदार द्वारा पहंदा रेत खदान में औचक छापा मारते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ पंचों एवं प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से लंबे समय से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मच गया है।
तहसीलदार की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिलता है कि प्रशासन अब अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। जब्त किए गए ट्रैक्टरों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह लगातार निगरानी रखकर अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल।

बलौदाबाजार खनिज विभाग द्वारा गिधौरी क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत ,गिट्टी ,पत्थर की अवैध कारोबार रोकने के लिए गिधौरी में माईनिंग विभाग से दो कर्मचारी की नियुक्ति किया गया है परंतु माईनिंग विभाग के दोनों कर्मचारी कार्यवाही न कर रात के अंधेरे में प्रत्येक ट्रेक्टरों से अवैध वसूली किया जाता है ।क्षेत्र में अवैध कारोबारीयो का हौसला बुलंद होते जा रहा है।गिधौरी क्षेत्र
हसुवा ,बलौदा ,घटमडवा पहंदा में खुलेआम रेत की अवैध खनन जोरों पर चल रहा है और ,खपरीडीह में अवैध पत्थर का खनन और परिवहन जोरों पर चल रहा है ।फिर माईनिंग विभाग कार्यवाही के बजाय अवैध वसूली में मदमस्त है ।माईनिंग विभाग की दो कर्मचारी गिधौरी क्षेत्र एक सप्ताह रहते है उसके बाद एक सप्ताह बाद दो कर्मचारी आते और हर हप्ते में अलग अलग माईनिंग विभाग काकर्मचारी बदलते रहता है । अभी तक माईनिंग विभाग द्वारा तीन माह हो गया है किंतु अवैध कारोबारी पर कोई ठोस कार्यवाही नही किया गया है।