रायगढ़ नगर निगम की नई डिजिटल पहल: ‘जोहार रायगढ़’ ऐप से घर बैठे मिलेंगी सेवाएं, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम द्वारा शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस सेवा का नाम ‘जोहार रायगढ़’ रखा गया है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिक अब नगर निगम से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे, साथ ही अपनी शिकायतें भी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।


कैसे काम करेगा ‘जोहार रायगढ़’ ऐप

‘जोहार रायगढ़’ ऐप का उपयोग करने के लिए सबसे पहले नागरिकों को अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाना होगा। वहां से ऐप को डाउनलोड कर मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।

ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसमें विभिन्न सेवाओं और शिकायतों से जुड़ी अलग-अलग कैटेगरी उपलब्ध रहेंगी। नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाइन सेवाएं ले सकेंगे या शिकायत दर्ज करा सकेंगे।


शिकायत पर तुरंत पहुंचेगा नोटिफिकेशन

जैसे ही कोई शिकायत ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी, उसकी सूचना सीधे नगर निगम के संबंधित अधिकारी के मोबाइल पर नोटिफिकेशन के रूप में पहुंच जाएगी। इसके बाद अधिकारी शिकायत का त्वरित निराकरण कर सकेंगे। इससे नागरिकों को अब नगर निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।


‘जोहार रायगढ़’ ऐप में मिलने वाली प्रमुख सेवाएं

  • संपत्तिकर भुगतान

  • जलकर भुगतान

  • जन्म एवं मृत्यु पंजीयन

  • वाटर कनेक्शन से जुड़ी सेवाएं

  • ऑनलाइन बॉक्स क्रिकेट बुकिंग

  • बैडमिंटन बॉक्स बुकिंग

  • नगर निगम दुकानों का किराया भुगतान

  • भवन अनुज्ञा (भवन अनुमति)

  • अन्य नगर निगम सेवाएं


इन समस्याओं की भी कर सकेंगे शिकायत

  • बिजली संबंधी समस्या

  • पेयजल समस्या

  • सफाई व्यवस्था

  • अतिक्रमण

  • अन्य नगर निगम से जुड़ी शिकायतें


डिजिटल सुविधा से बढ़ेगी पारदर्शिता

‘जोहार रायगढ़’ ऐप से न सिर्फ सेवाएं और भुगतान ऑनलाइन होंगे, बल्कि शिकायतों के निराकरण में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी। नगर निगम की यह पहल स्मार्ट सिटी और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।