महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया और कुछ अपुष्ट सूत्रों में दावा किया जा रहा है कि इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सवार थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान रनवे से फिसल गया। दावा किया जा रहा है कि विमान में मौजूद कुछ लोगों की मौत हुई है, हालांकि अजीत पवार के निधन को लेकर अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), राज्य सरकार और पवार परिवार की ओर से भी इस संबंध में फिलहाल कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक अजीत पवार को पंचायत चुनाव के सिलसिले में बारामती में कार्यक्रमों में शामिल होना था। वहीं शरद पवार और सुप्रिया सुले के दिल्ली में होने की भी चर्चा है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर परिवार या पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
