छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के पास बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. 2 नक्सली मारे गए

बीजापुर 29 जनवरी 2026 : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के पास बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह 7 बजे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने 2 शव और हथियार बरामद किया है। मामला पामेड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। बीजापुर पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की पुष्टि की है।

वहीं बीजापुर जिले के लंकापल्ली गांव के पास जंगल में नक्सलियों ने 2 IED लगाए थे। सर्च ऑपरेशन पर निकली सुरक्षाकर्मियों की टीम ने आज सुबह IED को डिफ्यूज कर दिया है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र का है।