छत्तीसगढ़ भाजपा ने युवा मोर्चा, ओबीसी और किसान मोर्चा में की जिला स्तरीय नियुक्तियां, संगठन को मिला नया विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 13 जिलों में जिलाध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा में भी जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी सूची के अनुसार, ओबीसी मोर्चा में दो जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जबकि किसान मोर्चा में जशपुर जिले के लिए नई नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत अहम माना जा रहा है।