आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के हमारे वीर जवानों के साथ रात्रि भोजन परोसने का अवसर मिला।
जवानों की थालियों में भोजन परोसते हुए उनके साहस, शौर्य और राष्ट्र सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया।

बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास की यह यात्रा हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान से ही संभव हो रही है। कठिन परिस्थितियों में देश और प्रदेश की सुरक्षा का दायित्व निभा रहे इन वीरों का मनोबल बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आपका सम्मान – हमारा कर्तव्य।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
