कटगी में छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव: मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनीता विमल देवांगन की मौजूदगी में जेई पूनम साहू के नेतृत्व में उपभोक्ता सम्मान समारोह

योगेश यादव/ बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती समारोह लिमिटेड  के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत कटगी में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्युत विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुनीता विमल देवांगन उपस्थित रहीं। आयोजन में कटगी क्षेत्र की जेई पूनम साहू की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर कुंदन लाल ध्रुव गिरौदपुरी (जेई), अजय चौधरी कसडोल (जेई), टेक्नीशियन जयप्रकाश श्रीवास, ज्ञान प्रकाश साहू, लाइन परिचारक मुकेशराम कर्ष, मालिक राम चौहान, प्रियेश राठौर (ऑफिस सहायक) सहित विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समय पर बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित करना और उपभोक्ताओं में जागरूकता, पारदर्शिता व नियमित भुगतान की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान नियमित रूप से और समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे उपभोक्ताओं में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनीता विमल देवांगन ने कहा कि CSPDCL का यह रजत जयंती महोत्सव उपभोक्ताओं और विभाग के बीच विश्वास को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने समय पर बिजली बिल भुगतान को बेहतर विद्युत व्यवस्था की नींव बताया।

वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिजली बिल का भुगतान विभाग को सशक्त बनाता है और जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक होता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर बिजली योजना सहित विद्युत विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सोलर रूफटॉप योजना के माध्यम से उपभोक्ता न केवल बिजली बिल में बचत कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रतिनिधि योगेंद्र विमल देवांगन, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सेल, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मलदा, सरपंच ग्राम पंचायत साबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपभोक्ता शामिल हुए।

कुल मिलाकर, CSPDCL का यह रजत जयंती महोत्सव केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।