बजट भाषण में कांचीवरम साड़ी में नजर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु की कांचीवरम बुनाई को दिया सम्मान

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर साल बजट के दिन न सिर्फ अपने आर्थिक फैसलों, बल्कि अपने पारंपरिक पहनावे को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वर्ष 2019 से 2026 तक उनका बजट लुक भारतीय कारीगरों की मेहनत, हस्तकला और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है।

LIVE केंद्रीय बजट 2026 : विकसित भारत के लिए सरकार का रोडमैप पेश Live देखें SKY NEWS CHHATTISGARH पर….

निर्मला सीतारमण का यह सफर केवल फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय विरासत और स्वदेशी कारीगरी के सम्मान का प्रतीक बन चुका है। हर बजट के साथ उनका पहनावा देश की अलग-अलग बुनाई परंपराओं की कहानी कहता नजर आता है।

तमिलनाडु की बुनाई विरासत का सम्मान
आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट भाषण दे रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने तमिलनाडु की प्राचीन और समृद्ध बुनाई परंपरा को सम्मान देते हुए हाथ से बुनी ‘कट्टम कांचीवरम सिल्क साड़ी’ पहनकर संसद में प्रवेश किया।

वित्त मंत्री की यह साड़ी पर्पल रंग की है, जिस पर कॉफी ब्राउन बॉर्डर आकर्षक अंदाज में उभरा हुआ है। साड़ी पर बने लाइट गोल्डन ब्राउन चेक्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। सादगी और गरिमा से भरपूर यह लुक भारतीय संस्कृति की शालीनता और पारंपरिक सौंदर्य का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

निर्मला सीतारमण का यह बजट लुक एक बार फिर यह संदेश देता है कि भारतीय हस्तकला, बुनकर और पारंपरिक विरासत आज भी आधुनिक भारत की पहचान का मजबूत आधार हैं।