साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी की जिंदगी में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उपासना ने जुड़वा बच्चों—एक बेटे और एक बेटी—को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने शनिवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।
चिरंजीवी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह दादा बन गए हैं। उन्होंने लिखा,
“बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं—एक लड़का और एक लड़की। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन नन्हे मेहमानों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है।”
उन्होंने आगे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए लिखा कि
“आप सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार।”
गौरतलब है कि राम चरण और उपासना की शादी 14 जून 2012 को हैदराबाद में हुई थी। यह जोड़ी लंबे समय से फैंस की पसंदीदा रही है। इससे पहले 20 जून 2023 को कपल को एक बेटी हुई थी, और अब जुड़वा बच्चों के जन्म से परिवार की खुशियां और भी बढ़ गई हैं।
राम चरण साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, जबकि उपासना अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरपर्सन रह चुकी हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी दोस्त और सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
