बलौदाबाजार- GPS स्कूल कटगी में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के शिक्षकों एवं पालकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, मधुर गीतों और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला होती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक घनश्याम प्रसाद साहू, सोना सर, विद्याभूषण सर सहित स्टाफ के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में पालक मौजूद रहे।

