खपरीडीह में उसना चावल से लदा ट्रक पलटा ,चालक के सिर में चोंट । बाल बाल बचे राहगीर,

ट्रक चालक शाराब के नशे में धुत थे,सौ मीटर की दुरी से लहराते हुए वाहन चला रहे थेँ

विनोद केशरवानी/गिधौरी ।गिधौरी से सारंगढ़ मार्ग पर महज 6किलोमीटर की दुरी पर ग्राम खपरीडीह में मंगलवार को करीबन 4 बजे के आसपास उसना चावल से लदा ट्रक लहराते हुये वाहन चला रहा था और पलट गया ।ट्रक चालक के सिर पर चोंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। और वहां से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे ।ट्रक चालक को बाहर निकालकर तत्काल एम्बुलेंस से शिवरीनारायण शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है ।जहाँ ईलाज चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ खरसिया से ट्रक क्र. सी जी 04 एम एन4321 के चालक छन्नु लाल कुर्रे ग्राम पंचायत कुरवरा जिला बेमेतरा निवासी ने चौदह चक्का ट्रक में उसना चावल भरकर रायपुर जा रहा था और ग्राम खपरीडीह में शराब के नशे में तेजरफ्तार से वाहन को चला रहा था और सौ मीटर तक ट्रक वाहन को लहराते हुए सडक के बीचो बीच अनियंत्रित होकर चावल से लदा ट्रक पलट गया ।जहां दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाईन हो गया था ।और आवागमन बाधित हो गये थे ।ट्रक चालक को किसी तरह वहां के ग्रामीणों ने बाहर निकाला गया ।और आननफानन में एम्बुलेंस से शिवरीनारायण शबरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है की ट्रक चालक अत्यधिक शराब सेवन किया गया था और ट्रक को लापरवाही एवं तेज गति से लहराते हुये चला रहा था वहीं पर राहगीरों का आना जाना हो रहा था और ट्रक पलटने से राहगीर बाल बाल बचे।घटना की जानकारी गिधौरी थाने में दिया गया ।तथा मौके पर पहुंचे गिधौरी पुलिस द्वारा आवगमन को बहाल किया गया ।और मोटर मालिक रायपुर निवासी को मोबाइल के माध्यम से घटना की जानकारी दिया गया ।और ट्रक में लदा उसना चावल ट्रक पलटने से चावल का बोरी बहुत दुर तक बिखर गया है ।त्रौर गिधौरी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।