माघी पूर्णिमा मेले में विधिक सहायता एवं सलाह केन्द्र का शुभारंभ हुआ…. पहले ही दिन 300 से अधिक लोगों को निःशुल्क कानूनी जानकारियां प्रदान की गई….

विनोद केसरवानी/जिला संवाददाता- शबरी के पावन धरा शिवरीनारायण में 01 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले माघी पूर्णिमा मेले में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के अध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति नवागढ़ के अध्यक्ष सुश्री आरती ठाकुर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती शीलू केशरी के द्वारा शिवरीनारायण मेले में विधिक सहायता एवं सलाह केन्द्र का स्टॉल लगाकर विधिवत शुभारंभ किया गया।प्रथम व्यवहार न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति नवागढ़ के अध्यक्ष सुश्री आरती ठाकुर द्वारा सायंकाल स्टॉल पहुंच कर लोगों को कानून से संबंधित पंपलेट वितरण कर जानकारियां प्रदान की गई।

प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत द्वारा जन सामान्य के मध्य वितरण के लिए विभिन्न प्रकार के कानूनी जानकारियां, निःशुल्क विधिक सेवा की पात्रता, विधिक सेवा के महत्वपूर्ण योजनाओं के पंपलेट उपलब्ध कराए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के द्वारा यह निर्देशित किया गया कि स्टॉल में तहसील अधिवक्ता संघ शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, अधिवक्ता भुनेश्वर बंजारे, एम.आर. कश्यप, कुमार निराला, रामनिवास शुक्ला एवं पैरालिगल वालंटियर सहदेव दास महंत, संतोष कुमार कश्यप, नरेंद्र सूर्यवंशी सुबह 11 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक निःशुल्क कानूनी जानकारियां व सलाह प्रदान करेंगे। स्टॉल में कोई भी आम नागरिक जाकर निःशुल्क कानूनी सलाह ले सकते हैं।
स्टॉल शुभारम्भ के अवसर पर प्रमुख रुप से प्रथम व्यवहार न्यायाधीश एवं तालुका विधिक सेवा समिति नवागढ़ के अध्यक्ष सुश्री आरती ठाकुर,अधिवक्ता संघ शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, भुनेश्वर बंजारे, कुमार निराला, रामनिवास शुक्ला, एम. आर. कश्यप, बलराम मधुकर, पैरालिगल वालंटियर सहदेव दास महंत, संतोष कुमार कश्यप, नरेंद्र सूर्यवंशी, मुख्यालय पटवारी दिलेश्वर प्रसाद कश्यप, अंबुज शर्मा, मोहन बनर्जी, भारतभूषण प्रधान, रामेश्वर जगत, किशोर सिदार, प्रधान आरक्षक तारकेश पांडेय, गौरीशंकर कौशिक, आरक्षक के.के. शुक्ला,कोटवार लीला राम कश्यप, रामशरण, शिव कुमार चौहान, प्रकाश सहीस उपस्थित रहे।