हर निवेशक चाहता है कि उसका पैसा तेजी से बढ़े, लेकिन बहुत कम म्यूचुअल फंड ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक लगातार बेहतर रिटर्न दे पाते हैं। Bandhan SmallCap Fund उन्हीं चुनिंदा फंड्स में शामिल हो गया है, जिसने 6 साल में 10,000 रुपये के निवेश को 46,374 रुपये में बदल दिया है, यानी चार गुना से भी ज्यादा रिटर्न।
एक साल से कम समय में दोगुना हुआ AUM
इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) अप्रैल 2025 में 10,000 करोड़ रुपये था, जो फरवरी 2026 तक बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया। यानी एक साल से भी कम समय में फंड का आकार दोगुना हो गया। इस महीने Bandhan SmallCap Fund को शुरू हुए छह साल पूरे हो रहे हैं।
फंड हाउस के मुताबिक, इस स्मॉलकैप फंड ने कंस्ट्रेशन रिस्क से बचने पर खास ध्यान दिया है।
टॉप 10 शेयरों में 30% से कम निवेश
Bandhan SmallCap Fund की सबसे बड़ी खासियत इसका डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो है। फंड के टॉप 10 शेयरों में कुल निवेश 30 फीसदी से भी कम है। इसके अलावा फंड ने कई सेक्टर्स की कंपनियों में निवेश किया है, जिससे
-
लिक्विडिटी बनी रहती है
-
बाजार के ज्यादा उतार-चढ़ाव का असर रिटर्न पर कम पड़ता है
स्मॉलकैप में धीरे-धीरे निवेश की रणनीति
बंधन म्यूचुअल फंड ने अपनी दिसंबर 2025 की तिमाही रिपोर्ट में कहा था कि कंपनियों की अर्निंग्स में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, जिसका असर आगे शेयर कीमतों पर दिख सकता है। हालांकि, इससे स्टॉक्स का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
फंड मैनेजमेंट ने बताया कि उन्होंने पर्याप्त कैश रिजर्व रखा है, जिसे वे धीरे-धीरे स्मॉलकैप शेयरों में निवेश कर रहे हैं। इसकी वजह स्मॉलकैप सेगमेंट में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम बताई गई है।
तीन फंड मैनेजर्स संभाल रहे जिम्मेदारी
इस फंड को कीर्ति जैन, रीतिका बेहरा और मनीष गुनवानी मैनेज कर रहे हैं। फंड का फोकस बेंचमार्क को कॉपी करने के बजाय अब्सॉल्यूट रिटर्न अप्रोच पर है।
-
टर्नओवर रेशियो: 0.21 (कम बदलाव वाली रणनीति)
-
शार्पे रेशियो: 1.32 (बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न)
किन सेक्टर्स में ज्यादा निवेश
दिसंबर 2025 तक फंड का झुकाव
-
रियल्टी
-
फाइनेंशियल सर्विसेज
-
टेक्सटाइल्स
की ओर ज्यादा था, जबकि
-
कैपिटल गुड्स
-
कंस्ट्रक्शन
-
ऑटो सेक्टर
में निवेश अपेक्षाकृत कम रखा गया। फंड हाउस का कहना है कि निवेश का फैसला मार्केट ट्रेंड नहीं, बल्कि कंपनियों की अर्निंग्स विजिबिलिटी और वैल्यूएशंस देखकर किया गया।
रिटर्न का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
-
3 साल का CAGR: 29.47%
-
5 साल का CAGR: 25.46%
एक साल, तीन साल और पांच साल—तीनों ही अवधि में इस फंड का प्रदर्शन अपने बेंचमार्क से बेहतर रहा है।
सिर्फ 100 रुपये से SIP की शुरुआत
Bandhan SmallCap Fund में महज 100 रुपये से SIP शुरू की जा सकती है, यानी कम आमदनी वाले निवेशक भी धीरे-धीरे बड़ा फंड बना सकते हैं।
