वैलेंटाइन वीक से पहले रोज डे पर खुद को बनाएं खास, इन घरेलू नुस्खों से चेहरे पर आएगी गुलाब जैसी चमक

फरवरी का महीना शुरू होते ही हवा में प्यार की खुशबू घुलने लगती है। वैलेंटाइन वीक का नाम सुनते ही प्रेमी जोड़ों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। यह वही समय होता है जब लोग अपने जज्बातों को खुलकर जाहिर करना चाहते हैं और अपने खास इंसान के साथ यादगार पल बिताने की तैयारी करते हैं। कई लोग इस हफ्ते को प्यार के इजहार का सही मौका मानते हैं, तो कुछ अपने रिश्ते में नई ताजगी लाने की कोशिश करते हैं।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है, जो कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर के सामने खास और आकर्षक नजर आए। ऐसे में लुक और स्किन केयर पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।

रोज डे से पहले खुद को बनाएं खास

अगर आप रोज डे पर अपने चेहरे की चमक से सबका ध्यान खींचना चाहती हैं, तो अभी से स्किन केयर शुरू कर दें। इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी चेहरे पर गुलाब जैसी चमक लाई जा सकती है।

दूध और मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो

दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण त्वचा की चमक छीन लेता है। ऐसे में दूध और मलाई से चेहरे की हल्की मसाज बेहद फायदेमंद साबित होती है। दूध नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा साफ और सॉफ्ट बनती है। मसाज के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है।

टमाटर से बढ़े चेहरे की चमक

टमाटर स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन-C त्वचा की डलनेस दूर कर उसे चमकदार बनाते हैं। टमाटर की प्यूरी बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश और ग्लोइंग दिखने लगती है।

चावल का पानी और एलोवेरा का कमाल

चावल का पानी और एलोवेरा मिलकर चेहरे को नई जान देते हैं। चावल भिगोकर उसका पानी लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और सूखने के बाद धो लें। इससे त्वचा दमकने लगती है और रोज डे पर चेहरा गुलाब की तरह खिल उठता है।

रोज डे और वैलेंटाइन वीक के इस खास मौके पर ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आप न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि आत्मविश्वास से भी भरपूर नजर आएंगी।