रूस ने पूरे देश में मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को बैन किया

रूस ने पूरे देश में मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को बैन कर दिया है।

रूसी सरकार ने कहा कि वॉट्सऐप ने रूसी कानूनों और नियमों का पालन नहीं किया है, इसलिए इसे बंद किया गया है। रूस ने आम लोगों को लोकल एप ‘मैक्स’ पर स्विच करने को कहा । रूस में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन पर पहले से ही ‘मैक्स’ इंस्टॉल करना जरूरी है। कुछ देशों में वॉट्सऐप पहले से पूरी तरह से बैन नहीं है, लेकिन इसके वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर पर रोक है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर में ऐसे नियम लागू हैं जहां टेक्स्ट मैसेजिंग की परमिशन है लेकिन वीडियो कॉलिंग पर पाबंदी है।मिस्र और जॉर्डन में भी वॉट्सऐप के कॉलिंग फंक्शन्स या कुछ सेवाओं पर नियंत्रण है।