कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का आयोजन 16 फ़रवरी से

संजू पैकरा/बलौदाबाजार,14 फ़रवरी 2026/ भारत सरकार के रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले एनआईएमएसएमई हैदराबाद द्वारा सेक्टर स्पेसिफिक ट्रेनिंग प्रोग्राम में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा में 16 फ़रवरी से में आयोजित किया जाएगा।प्रशिक्षण हेतु पहला बैच 16-से 18 फरवरी, दूसरा बैच 19 से 21 फरवरी,तीसरा बैच 23-से 25 फरवरी एवं चौथा बैच 26- से 28 फरवरी को आयोजित होगा।प्रशिक्षण समय सुबह 10:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक होगा।

इस प्रशिक्षण में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस,फूड प्रोसेसिंग से संबंधित नई तकनीक, नए उत्पादों , मशीनरी , आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही साथ ब्रांडिंग, पैकेजिंग मार्केटिंग, आवश्यक सर्टिफिकेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में फूड प्रोसेसिंग और माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस से जुड़े हुए उद्यमी, महिला उद्यमी, स्व सहायता समूह एवं युवा साथी भाग ले सकते हैं । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क है प्रशिक्षण पश्चात प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं निशुल्क उद्यम पंजीयन कराया जाएगा।

पंजीयन हेतु प्रत्येक बैच के प्रशिक्षण के प्रथम दिवस सुबह 10:30 बजे केवीके भाटापारा में संपर्क कर सकते हैं।अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड और अकाउंट डिटेल के साथ आ सकते हैं। आधार कार्ड आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7566 1 95551 पर संपर्क कर सकते हैं।

क्रमांक /54