संजू पैकरा
धमतरी जिले के खपरी बायपास में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतकों में तीन जवान Central Reserve Police Force (CRPF) के शामिल हैं। हादसे में एक कार चालक की भी जान चली गई है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खपरी बायपास के पास कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
यह पूरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
