छत्तीसगढ़ बजट 2026: 24 फरवरी को विधानसभा में होगा पेश, महिलाओं-युवाओं-किसानों पर फोकस

छत्तीसगढ़ सरकार का वार्षिक बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और अगले दिन 24 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट भी ‘ज्ञान-गति’ के बाद एक नए थीम के साथ लाया जाएगा। बजट तैयार करते समय महिलाओं, युवाओं और किसानों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है, ताकि समाज के सभी वर्गों को सीधे लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता बजट के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास को गति देना है। जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार, कृषि, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार मिले और बजट आम जनता की जरूरतों व अपेक्षाओं पर खरा उतरे।