दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को दी बड़ी राहत…

16 फ़रवरी 2026 : चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत मिली है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अभिनेता के वकील को निर्देश दिया था कि अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी कंपनी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा कराए जाएं। यह राशि उस कंपनी से संबंधित है, जिससे अभिनेता ने उधार लिया था।

अदालत के निर्देशानुसार तय समय सीमा के भीतर 1.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। इसके बाद हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक जमानत प्रदान कर दी।

मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च के बाद होगी।