संजू पैकरा
सोनाखन के कुर्रुपाठ मंदिर में तोड़फोड़, क्षेत्र में आक्रोश
सोनाखान क्षेत्र के कुर्रुपाठ मंदिर में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में रखी धार्मिक सामग्री को नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन लोगों में घटना को लेकर नाराजगी बनी हुई है।
