सर्वा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, गंभीर युवक को अस्पताल ले जाया गया

संजू पैकरा/, बलौदाबजार

सर्वा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, गंभीर युवक को अस्पताल ले जाया गया

कटगी के सर्वा मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सर्वा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल रवाना किया।

बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।