संजू पैकरा/बलौदाबाजार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, पार्किंग स्थल, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, कंट्रोल रूम और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण की जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।
मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
