संजू पैकरा/बलौदाबाजार
समाधान सेल की सूचना पर निपनिया रेलवे फाटक के पास पुलिस की घेराबंदी
बलौदाबाजार, 20 फरवरी 2026।
जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध पुलिस को एक और सफलता मिली है। “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र निपनिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निपनिया रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3500 रुपये है, तथा बिक्री रकम 150 रुपये जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष ध्रुव (42 वर्ष) निवासी ग्राम निपनिया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” योजना के तहत आमजनों की शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना दी जा सकती है।
पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।
