Skip to content
  • Saturday, March 7, 2026

skynewschhattisgrah

news portal

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • नौकरी
  • टेक्नॉलाजी
  • Home
  • 2026
  • February
  • 21
  • छत्तीसगढ़ के इस गांव की पंचायत का अनोखा फरमान: चुगली करने वाले और शराब पीकर आने वालों पर 5001 रुपए का जुर्माना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस गांव की पंचायत का अनोखा फरमान: चुगली करने वाले और शराब पीकर आने वालों पर 5001 रुपए का जुर्माना

February 21, 2026
admin

छत्तीसगढ़ के बालोद जिला अंतर्गत ग्राम मेढ़की गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने चुगलीबाजी और नशाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। गांव में किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से एक-दूसरे की बातें इधर-उधर कर भड़काने (चुगली) पर अब ₹5001 का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

जिला मुख्यालय बालोद से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित मेढ़की गांव में गुरुवार सुबह 8 बजे समस्त ग्रामीणों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में आपसी वैमनस्य फैलाने वाली चुगलीबाजी पर सख्ती जरूरी है, ताकि छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद रोके जा सकें और गांव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

इसके साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक भोज के दौरान शराब का सेवन कर पहुंचने वाले व्यक्ति पर भी ₹5001 का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में कुछ लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं, जिससे आपसी मनमुटाव और झगड़े बढ़ते हैं।

ग्राम पंचायत ओरमा-मेढ़की की सरपंच मंजुलता परस साहू सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक धनराज साहू, मनोहर साहू और होरीलाल साहू ने बताया कि आपसी सौहार्द बिगड़ने के पीछे चुगली और नशा प्रमुख कारण रहे हैं। इन्हीं कारणों को खत्म करने के लिए यह कठोर लेकिन आवश्यक निर्णय लिया गया है।

पहले भी लिया गया था नशे के खिलाफ फैसला

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 साल पहले भी नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए सामूहिक बैठक कर सख्त निर्णय लिया गया था। उस समय गांव में शराब बेचने वालों पर ₹10,000 का आर्थिक दंड तय किया गया था, वहीं शराब बेचने वालों की सूचना देने पर ₹1000 का पुरस्कार देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था।
ग्रामीणों का मानना है कि इन फैसलों से गांव में शांति, भाईचारा और अनुशासन बना रहेगा, और विवादों पर प्रभावी नियंत्रण होगा।

Tags: Anti Alcohol Rule Village, Anti Gossip Rule, Balod Breaking News, Balod district news, Balod Latest News, Balod Local News, Balod Viral Story, Chhattisgarh Breaking News, Chhattisgarh Local News, Chhattisgarh news, Chhattisgarh Rural News, Chhattisgarh Viral News, Community Decision India, Community Discipline India, Community Harmony India, Community Meeting Village, Fine for Alcohol Consumption, Gram Sabha Decision, Grassroots Governance, Indian Panchayat News, Indian Rural Governance, Indian Rural Society, Indian Village Headlines, Indian Village News, Indian Village Reform, Indian Village Trending News, Local News Chhattisgarh, Medhki Village News, Panchayat Strict Rules, Penalty for Gossiping, Rural Anti Alcohol Campaign, Rural Community News, Rural Discipline News, Rural Governance India, Rural India News, Rural India Viral News, Rural Law and Order, Rural Social Order, Rural Society Reform, Social Harmony Village, Unique Village Rule, Village Administrative Decision, Village Alcohol Ban, Village Anti Conflict Rule, Village Awareness Campaign, Village Awareness News, Village Breaking News, Village Code of Conduct, Village Conflict Prevention, Village Culture and Discipline, Village Development News, Village Discipline System, Village Dispute Control, Village Fine News, Village Fine System, Village Gossip Fine, Village Harmony Initiative, Village Justice System, Village Law Enforcement, Village Law India, Village Meeting Decision, Village Panchayat Decision, Village Peace Initiative, Village Peace Movement, Village Positive News, Village Public Meeting, Village Reform Initiative, Village Reform Story, Village Resolution News, Village Rules and Regulations, Village Social Awareness, Village Social Control, Village Social Discipline, Village Social Justice, Village Social Order News, Village Social Reform, Village Social Rules, Village Strict Action, Village Traditional Governance, Village Unity Decision, Village Unity News, आपसी विवाद पर रोक, आपसी सौहार्द खबर, गांव का फरमान, गांव का फैसला, गांव का सामाजिक नियम, गांव का सामाजिक फैसला, गांव की अनोखी पहल, गांव की बड़ी खबर, गांव की सकारात्मक पहल, गांव में अनुशासन, गांव में अनुशासन अभियान, गांव में अनुशासनात्मक कार्रवाई, गांव में कानून का डर, गांव में झगड़ा रोकने का फैसला, गांव में दंड व्यवस्था, गांव में नया नियम, गांव में नशा विरोध, गांव में नियम लागू, गांव में बदलाव, गांव में भाईचारा, गांव में शराब प्रतिबंध, गांव में शांति पहल, गांव में शांति व्यवस्था, गांव में सामाजिक अनुशासन, गांव में सामाजिक नियम, ग्राम पंचायत नियम, ग्राम सभा निर्णय, ग्राम सभा प्रस्ताव, ग्रामीण एकजुटता, ग्रामीण एकता, ग्रामीण कानून, ग्रामीण कानून खबर, ग्रामीण कानून व्यवस्था, ग्रामीण चेतना, ग्रामीण निर्णय वायरल, ग्रामीण पंचायत निर्णय, ग्रामीण परंपरा, ग्रामीण बदलाव की खबर, ग्रामीण विकास खबर, ग्रामीण विवाद समाधान, ग्रामीण सख्त नियम, ग्रामीण सख्ती, ग्रामीण समाज समाचार, ग्रामीण सामाजिक कानून, ग्रामीण सामाजिक नियंत्रण, ग्रामीण सामाजिक सुधार, ग्रामीण सुधार अभियान, चुगली करने पर दंड, चुगलीबाजी पर जुर्माना, छत्तीसगढ़ आज की खबर, छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ खबर, छत्तीसगढ़ गांव न्यूज, छत्तीसगढ़ ग्राम समाचार, छत्तीसगढ़ ग्रामीण खबर, छत्तीसगढ़ पंचायत खबर, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट अपडेट, छत्तीसगढ़ लोकल न्यूज, छत्तीसगढ़ वायरल न्यूज, छत्तीसगढ़ वायरल स्टोरी, छत्तीसगढ़ समाज समाचार, नशा मुक्त गांव, नशे के खिलाफ अभियान, पंचायत का आदेश, पंचायत का ऐतिहासिक फैसला, पंचायत का बड़ा फैसला, पंचायत जुर्माना नियम, पंचायत बैठक समाचार, पंचायत सख्ती खबर, बालोद गांव की खबर, बालोद जिला समाचार, बालोद जिले की खबर, बालोद टॉप न्यूज, बालोद ताजा खबर, बालोद न्यूज अपडेट, बालोद ब्रेकिंग न्यूज, बालोद लेटेस्ट अपडेट, बालोद लेटेस्ट न्यूज, बालोद से बड़ी खबर, मेढ़की गांव खबर, लोकल न्यूज छत्तीसगढ़, लोकल ब्रेकिंग न्यूज, शराब पीकर आने पर जुर्माना, शराबबंदी गांव, सामाजिक भोज नियम, सामूहिक बैठक खबर

Post navigation

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संपन्न किया गया
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम मामले में न्यायिक जमानत मिली
Advertisement Carousel
× Popup Image
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan   Mar »

ताजा खबरें

छत्तीसगढ़

करमदा चाकूबाजी कांड: फरार 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

March 7, 2026
admin
छत्तीसगढ़

बाइक रैली के जरिए ग्रामीणों और विद्यार्थियों को वन अग्नि सुरक्षा का दिया संदेश

March 7, 2026
admin
छत्तीसगढ़

“मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत कलेक्टर का श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

March 7, 2026
admin
छत्तीसगढ़

किसान परिवार को मिली किडनी की गंभीर बीमारी के इलाज में शासन से मदद, मिला नया जीवन

March 7, 2026
admin

Contact

Owned by-  Aish Media & Marketing

Address: Shop No. 65, Second Floor, Samvet Shikhar Complex, Rajbandha Maidan

Mobile- 9752355307

Email- skynewschhattisgarh@gmail.com

Superior News

Superior News theme is a complete magazine theme, excellent for news, magazines, publishing and review sites. Amazing, fast-loading modern magazines theme for personal or editorial use. You’ve literally never seen or used a magazine that looks or works like this before.

Copyright © 2026 skynewschhattisgrah
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress