कसडोल महाविद्यालय की होनहार छात्रा डॉ. आकांक्षा साहू ने प्राप्त की पीएचडी उपाधि

मानस साहू /बलौदाबाजार

 

दौलतराम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल के लिए गर्व का क्षण है कि महाविद्यालय की प्रतिभावान शोधार्थी डॉ. आकांक्षा साहू ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र और संस्था का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कसडोल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 

डॉ. आकांक्षा साहू ने अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके इस शोध कार्य को शिक्षाविदों द्वारा सराहा जा रहा है। महाविद्यालय परिवार ने इसे संस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने डॉ. आकांक्षा साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी डॉ. आकांक्षा साहू को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे कसडोल क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।