रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। सत्र की शुरुआत सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट कल यानी 24 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा। बजट प्रस्तुति के बाद 26 और 27 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी।
🟠 जेल से बाहर आकर सदन में दिखेंगे कवासी लखमा
इस बजट सत्र की खास बात यह है कि शराब घोटाले मामले में जेल में रहे पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी सदन में नजर आएंगे। उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्हें कुछ सख्त शर्तों के साथ बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
🟢 24 फरवरी को पेश होगा आय-व्ययक
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पहले ही जानकारी दी थी कि 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक (बजट) सदन में पेश करेंगे।
📅 सत्र का संभावित कार्यक्रम
-
23 फरवरी: राज्यपाल का अभिभाषण
-
24 फरवरी: बजट प्रस्तुति
-
26–27 फरवरी: बजट पर सामान्य चर्चा
-
9–17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
-
17 मार्च: विनियोग विधेयक पेश
-
18 मार्च: विनियोग विधेयक पर चर्चा और पारित
-
20 मार्च: बजट सत्र का समापन
राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जा रहे इस बजट सत्र में सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ-साथ विपक्ष के तीखे सवाल देखने को मिल सकते हैं।
