Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच कंपनी की पिछली सीरीज के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में Samsung Galaxy S24 पर Amazon पर जबरदस्त कीमत कटौती की गई है, जिससे यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन चाहने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डील बन गया है।
Amazon पर Samsung Galaxy S24 की नई कीमत
Samsung Galaxy S24 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 74,999 रुपये की लॉन्च कीमत के मुकाबले अब 42,994 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा कूपन और बैंक ऑफर्स के जरिए करीब 2,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर लगभग 40,494 रुपये रह जाती है। यह स्मार्टफोन Onyx Black और Amber Yellow कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है और कंपनी की ओर से इसे सात बड़े OS अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा (120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
क्यों है यह डील खास?
अगर आप लेटेस्ट Galaxy S26 सीरीज का इंतजार नहीं करना चाहते और कम कीमत में फ्लैगशिप लेवल का अनुभव चाहते हैं, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S24 एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। कीमत में भारी कटौती के चलते यह इस समय प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की सबसे आकर्षक डील्स में से एक मानी जा रही है।
