संजू पैकरा/बलौदाबाजार
● *लोहे की छड़ चोरी करने वाले एवं चोरी का माल खरीदने वाले सहित 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपियों द्वारा ₹10,000 कीमत मूल्य का 02 क्विंटल लोहे का छड़ किया गया चोरी*
प्रार्थी बुधारू राम साहू निवासी ग्राम बिनौरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2025 में नया मकान बनाने हेतु लगभग 12 क्विंटल लोहे का छड खरीदा था, जिसमें खपत होने *पश्चात 02 क्विंटल कटा हुआ छड को मकान के ऊपर छत में दिसंबर माह से रखा था। दिनांक 22.02.2026 के प्रातः 07:00 बजे उस छड को लाने के लिए छत पर गया, तो छड, छत पर नहीं था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। तत्पश्चात ग्राम सरपंच एवं उपसरपंच के साथ गांव में पता करने पर वह छड दुलार बंजारे के घर पर था, उससे पूछने पर दुलार बंजारे द्वारा आज से एक माह पूर्व रामदेव बंजारे उर्फ बाबा से उक्त छड को खरीदना* बताया गया।
कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 77/2026 धारा 331(4) 305(ए),3(5),317(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के छड को खरीदने वाले दुलार बंजारे एवं उस छड को चोरी करने वाले रामदेव बंजारे उर्फ बाबा को हिरासत* में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर यह पता चला कि आरोपी रामदेव बंजारे उर्फ बाबा द्वारा प्रार्थी के घर छत में रखे हुए उक्त छड को चोरी कर लिया गया था। तत्पश्चात 02 क्विंटल कीमती ₹10,000 के छड को आरोपी रामदेव बंजारे द्वारा दुलार बंजारे को बिक्री कर दिया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 24.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. दुलार सिंह बंजारे उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा थाना पलारी
2. रामदेव बंजारे उर्फ बाबा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा थाना पलारी
