मार्च में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना होगा। यहां देखें मार्च 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे. आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।मार्च 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 9 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 3 मार्च को होली, 26 मार्च को श्री रामनवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती पर भी बंद रहेगा।
- 1 मार्च को बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 2 मार्च को होलिका दहन की वजह से कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी
- 3 मार्च को होली (दूसरा दिन)/डोल जात्रा/धुलण्डी/होलिका दहन के कारण बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे
- 4 मार्च को होली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, इटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 8 मार्च को देश के सभी बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
- 13 मार्च को चापचर कुट के कारण आइजोल में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 4 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
- 15 मार्च को रविवार का अवकाश है जिसकी वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे
- 17 मार्च को शब-ए-कद्र होने की वजह से ज्मू और श्रीनगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 19 मार्च को गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नववर्ष दिवस/साजिबु नोंगमापानबा (चेइराओबा)/पहला नवरात्र की वजह से बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे
- 20 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा की वजह से जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाजा के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 21 मार्च को रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमज़ान/सरहुल की वजह से कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा छोड़कर बाकी शहरों के बैंक बंद रहेंगे
- 22 मार्च को रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 26 मार्च को श्री राम नवमी है जिसकी वजह से अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला के बैंक बंद रहेंगे
- 27 मार्च को श्री राम नवमी (चैते दसैन) के कारण भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 29 मार्च को देश के सभी बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
- 31 मार्च को महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती होने की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
