संजय लीला भंसाली की हार्ट अटैक की अफवाह के बीच परिवार ने जारी किया बयान.. वह पूरी तरह से स्वस्थ है..

संजय लीला भंसाली की तबीयत और अस्‍पताल में भर्ती किए जाने को लेकर परिवार ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं। उनका रूटीन चेक-अप हुआ है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई और बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। हालांकि, उनके परिवार ने अब इसका खंडन किया है। बताया गया है कि भंसाली पूरी तरह ठीक हैं। पहले यह खबर थी कि मंगलवार को जन्‍मदिन की पार्टी के दौरान ही भंसाली को हार्ट अटैक आया और उन्हें फौरन कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हमें करीबी सूत्रों ने बताया था कि वह अस्‍पताल में भर्ती नहीं हैं। रूटीन चेकअप किया गया है। अब परिवार ने भी अपने बयान में यही बात दोहराई है।

परिवार की ओर से इंस्‍टाग्राम पर जारी बयान में कहा गया है, ‘संजय लीला भंसाली पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं। उनका रूटीन मेडिकल चेक-अप हुआ है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। हम उन्‍हें मिल रहे प्‍यार, फैंस की चिंताओं के लिए सभी का सम्‍मान करते हैं।’