उदयपुर 26 फरवरी 2026 : रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु रीति-रिवाज से फेरे लिए। अब शाम को कोडावा रिवाज से परंपराएं निभाई जाएंगी।
इससे पहले रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने आज दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं।
रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस कारण दोनों परिवार अपनी-अपनी परपंराओं को निभाते हुए रस्म निभा रहे हैं।
उदयपुर के होटल मेंमेटोस एकाया में शादी की रस्मों के लिए गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप फूलों से सजावट की गई। कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप को सजाया गया है। आज सुबह 8 बजे से ही रस्में होना शुरू हो गई थी। शादी के बाद दूल्हे के परिवार के लोग होटल के बाहर आए और मिठाई बांटकर गए।
