दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजू पैकरा/बलौदाबाजार

 

थाना पलारी में दिनांक 25.02.2026 को एक महिला द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि,दिनांक 24.02.2026 की रात्रि में अपने पति से झगड़ा होने पर पारिवारिक विवाद के कारण नाराज़ होकर घर से निकलकर ग्राम पारसाभदेर छोड़ने हेतु सहायता मांगने पर ग्राम लकड़िया निवासी रविन्द्र भारद्वाज (उम्र 53 वर्ष) द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया। आरोपी रविन्द्र भारद्वाज ने रास्ते में सुनसान स्थान का फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना *पलारी में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 64(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविन्द्र भारद्वाज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

*आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।* प्रकरण की विवेचना जारी है।