विकासखंड कसडोल के सुकली में NQAS मूल्यांकन, BMO डॉ. रविशंकर अजगल्ले के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई

योगेश यादव/ बलौदाबाजार-। विकासखंड कसडोल अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपस्वास्थ्य केंद्र सुकली में बुधवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रबंधन व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगले के नेतृत्व में आयोजित इस मूल्यांकन में निर्धारित मानकों के अनुरूप केंद्र की व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। निरीक्षण दल ने अस्पताल की सेवाएं, मरीजों के अधिकार, आवश्यक संसाधन (इनपुट), सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली तथा परिणाम संबंधी विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जांच की।

मूल्यांकन प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया गया कि केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित हों और आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों का परीक्षण, रिकॉर्ड की समीक्षा तथा भौतिक सत्यापन भी किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रविशंकर अजगले, डॉ. प्रियंका साहू, मनोज मिश्रा, हेमंत सिन्हा, पारस साहू (डीपीएचएनओ), केशव पैकरा (आरएमए), सेक्टर सुपरवाइजर पी.एन. अहिरवार एवं श्रीमती किरण अहिरवार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएचओ के रूप में अनीता साहू, गौरी कैवर्त्य, दिनेश पटेल, अंजनी चौहान, प्रकाश कुमार, सीमा साहू, शिखा चंद्राकर, नेहा साहू, हेमलता मनहरे तथा आरएचओ के रूप में शांति देवांगन, दुर्गेश्वर देवांगन, अशोक साहू, करुणा साहू, योगभारती पटेल, केशव साहू और नंदकिशोर जायसवाल की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

इसके साथ ही क्षेत्र की एमटी मंजुला प्रेमी एवं सुकली, बरेली व दर्री की मितानिन बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं सार्थक रूप से संपन्न हुआ।

उद्देश्य: NQAS मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों में सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा मरीजों को सुरक्षित और मानक आधारित उपचार उपलब्ध कराना है।