मानस साहू/बलौदाबाजार
विकासखंड कसडोल अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र सुकली (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में बुधवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, प्रबंधन व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भौतिक रूप से गहन आकलन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगले ने किया। निर्धारित मानकों के अनुरूप केंद्र की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन डॉ. वैभव राव पाटिल एवं डॉ. सुशील देवेंद्र द्वारा किया गया।
मूल्यांकन के दौरान अस्पताल की सेवाएं, मरीजों के अधिकार, आवश्यक संसाधन (इनपुट), सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली एवं परिणाम संबंधी पहलुओं की विस्तार से जांच की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका साहू, मनोज मिश्रा, हेमंत सिन्हा, पारस साहू (डीपीएचएनओ), केशव पैकरा (आरएमए), सेक्टर सुपरवाइजर पी.एन. अहिरवार एवं श्रीमती किरण अहिरवार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएचओ के रूप में अनीता साहू, गौरी कैवर्त्य, दिनेश पटेल, अंजनी चौहान, प्रकाश कुमार, सीमा साहू, शिखा चंद्राकर, नेहा साहू एवं हेमलता मनहरे की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं आरएचओ के रूप में शांति देवांगन, दुर्गेश्वर देवांगन, अशोक साहू, करुणा साहू, योगभारती पटेल, केशव साहू एवं नंदकिशोर जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र की एमटी मंजुला प्रेमी एवं सुकली, बरेली तथा दर्री की मितानिन बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं सार्थक रहा।
